Chanakya Niti: गधे के जीवन से ये 3 सबक ले सकता है इंसान! बदल जाएगी ज़िंदगी की सफर

👇

Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि सफलता केवल बड़े-बड़े सिद्धांतों से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों से मिलती है. गधे जैसे साधारण जीव से भी जीवन के बड़े सबक सीखे जा सकते हैं, बस जरूरत है उन्हें समझकर अपनाने की.

Chanakya Niti: चाणक्य नीति भारतीय ज्ञान का एक ऐसा खजाना है, जिसमें जीवन, सफलता, धन, रिश्ते और व्यवहार से जुड़े गहरे सूत्र बताए गए हैं. इसे महान विद्वान आचार्य चाणक्य ने लिखा था, जिन्हें राजनीति, कूटनीति और अर्थशास्त्र का गुरु माना जाता है. उनकी नीतियां आज भी उतनी ही विशेष मानी जाती हैं जितनी हजारों साल पहले थीं. इस ग्रंथ में इंसान को जीवन में सही फैसले लेने, मुश्किल हालात से निकलने और सफलता पाने के तरीके बताए गए हैं. इसमें व्यवहार, मित्रता, दुश्मनी, धन और समय के महत्व पर खास जोर दिया गया है.

वहीं, चाणक्य नीति में जानवरों से भी कुछ गुण सीखने पर जोर दिया गया है. यहां चाणक्य सीखने की बात किसी भी पात्र से सीखने की बात रखते हैं. सीखने को तो मनुष्य किसी से भी कुछ भी सीख सकता है. यानी व्यक्ति को जहां से भी कोई अच्छी बात मिले, सीखने में संकोच नहीं करना चाहिए. इस बात का पक्ष रखते हुए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गधे से भी व्यक्ति को कुछ जरूर सीखने चाहिए.

सुश्रान्तोऽपि वहेद् भारं शीतोष्णं न पश्यति।
सन्तुष्टश्चरतो नित्यं त्रीणि शिक्षेच्च गर्दभात् ।।

आचार्य चाणक्य यहां गधे से सीखे जाने वाले गुणों की चर्चा करते हुए कहते हैं कि श्रेष्ठ और विद्वान व्यक्तियों को चाहिए कि वे गधे से तीन गुण सीखें. जिस प्रकार अत्यधिक थका होने पर भी गधा बोझ ढोता रहता है. उसी प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति को भी आलस्य न करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति और सिद्धि के लिए सदैव प्रयत्न करते रहना चाहिए. अपने कर्त्तव्य से कभी विमुख यानी भटकना नहीं होना चाहिए.

इसके अलावा, कार्यसिद्धि से ऋतुओं में सर्द और गर्म होने की भी चिंता नहीं करनी चाहिए. जिस प्रकार गधा संतुष्ट होकर कहीं भी चर लेता है, उसी प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति को भी सदा संतोष रखकर, फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहना चाहिए.

क्यों जरूरी हैं यह खास गुण?

आज के समय में लोग छोटी-छोटी परेशानियों से घबरा जाते हैं और लक्ष्य से भटक जाते हैं. ऐसे में चाणक्य के ये सरल लेकिन गहरे सूत्र व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और सफलता के रास्ते को आसान करते हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment