सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म..आरोपी CHC के ड्राइवर गिरफ्तार, फिर..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh Crime News/बलौदाबाजार। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में वाहन चालक के पद पर पदस्थ है। उसने पीड़िता के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 11 अप्रैल को कसडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में वाहन चालक के पद पर पदस्थ आरोपी सुरेंद्र टंडन द्वारा शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। शिकायत पर कसडोल थाने में अपराध कायम कर विवेचना की जा रही थी।

फिलहाल, एसपी भावना गुप्ता ने महिला संबंधी अपराध में प्रभावी जांच और विवेचना करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशों पर आरोपी सुरेंद्र टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने शासकीय विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
सुरेंद्र टंडन उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम भिनोदा सरसिंवा थाना, वर्तमान पता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल आवासीय परिसर कसडोल थाना।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment