CJP ने आंदोलन वापस लिया.! नड्डा के साथ PC में कहा- जंतर-मंतर से घर लौटें प्रदर्शनकारी

👇

दिल्ली। नीट पेपर लीक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और एफआईआर वापसी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार से बातचीत की. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद सौरव दास ने बताया कि प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर केस वापसी और कार्रवाई न होने की लिखित गारंटी पर सहमति बनी है. उसके बाद धरना समाप्त करने का ऐलान किया.


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संविधान क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका की बातचीत हुई. इस दौरान संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर धरना समाप्त करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनकी मांगें मान ली गयी हैं. वह जंतर-मंतर में धरना देने वालों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्ण धरना स्थल से वापस चले जाएं.


सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. हमारी पहली मांग मान ली गयी है. दूसरी मांग थी कि सारे एफआईआर, जहां भी दायर की गयी है. यह दूसरी मांग थी, सरकार ने मान लिया है.


Cockroach Janta Party withdraws its nationwide agitation with immediate effect

All demands of the Cockroach Janta Party have been accepted by the government:

1. Maximum possible compensation for families of NEET paper leak-related suicides

2. All FIRs by Central govt and

— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026


उन्होंने कहा कि जो एफआईआर फाइल हुए हैं. वे सारे एफआईआर की कॉपी शीघ्र ही हमारे साथ शेयर करेंगे. तीन या चार दिन के अंदर कॉपी मिल जाएंगे. वापसी भी मिल जाएंगे.

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं लिया जाएगा कोई एक्शन
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सहमति जताई है कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ या सीजेपी के आयोजक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाएगा.

आशुतोष रांका ने कहा, “हमने NEET पीड़ितों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी. सरकार इस पर मान गई है, और कहा है कि जो भी नियम और कानून इजाजत देंगे, उसके तहत उन परिवारों को मानद मुआवजा दिया जाएगा.”

उन्होंने कहा किइसके अलावा, हमने सरकार के सामने पांच पॉइंट का एक डिमांड चार्टर भी रखा, जिसमें बड़े एजुकेशनल सुधारों और एग्जाम सुधारों की बात की गई थी. हम उस डिमांड चार्टर को लेकर लगभग चार हफ्ते में सरकार से फिर मिलेंगे ताकि हम बड़े सुधारों पर मिलकर काम कर सकें. अगर सरकार ये सभी मांगें मान लेती है, तो हम आंदोलन भी वापस लेना चाहेंगे.”

#WATCH | Delhi: Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh shake hands with Cockroach Janta Party’s Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka after Cockroach Janta Party withdraws its agitation pic.twitter.com/ZVCTc1LoVy

— ANI (@ANI) July 25, 2026


बातचीत में बनी सहमति, सरकार ने मांगी ये मांगें

वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी लंबी बातचीत हुई. वे एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे केस के बारे में चार पॉइंट्स बताए थे. इसके साथ ही, हमने बाकी दो मांगों पर भी बात की: कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवजा दिया जाए, और उनके पांच पॉइंट वाले चार्टर पर विचार किया जाए.

दरअसल, उन्होंने कहा किपांच-पॉइंट चार्टर एजुकेशन एग्जामिनेशन में सुधार से जुड़ा है. इसके बारे में, हमें यह कहना है कि हम एजुकेशन एग्जामिनेशन में सुधार के लिए आपके चार्टर पर गहराई से सोचेंगे और आपके डेलीगेशन से बात करने के बाद, हम जो भी कर सकते हैं, करने की कोशिश करेंगे. तो ये उनकी मांगें थीं. मुझे लगता है कि सरकार ने उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है और उन्हें मान भी लिया है.

फिलहाल, उन्होंने कहा कि हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे, और कोई कार्रवाई नहीं होगी. दूसरी बात जो कही गई है, वह यह है कि मुआवजे के बारे में सरकार ने साफ कहा है कि हमें भी सहानुभूति है. हम सभी ने कहा है कि नियम-कानून के हिसाब से मुआवजा मिलेगा, जो भी ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा, उन्हें दिया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment