IND vs ZIM 2nd T20I: टीम इंडिया ने दूसरे मैच में भी जिम्बाब्वे को रौंदा, कप्तान अय्यर ने जीती पहली सीरीज

🏏

India vs Zimbabwe Match Result: टीम इंडिया ने दोनों ही मैच बिना किसी परेशानी के जीते और लगातार 2 सीरीज में मिली हार के बाद वापसी करते हुए इस सीरीज को अपने नाम किया है. अय्यर की कप्तानी में भारत की ये पहली सीरीज जीत है.



दरअसल, टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में भी जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. हरारे में खेले गए इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक, दोनों मोर्चों पर जिम्बाब्वे को चित किया और 90 रन के बड़े अंतर से मैच के साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर ली. ईशान किशन और तिलक वर्मा की पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 219 रन का स्कोर खड़ा किया था.

फिलहाल इसके बाद सभी गेंदबाजों ने मिल-जुलकर जिम्बाब्वे को सिर्फ 129 रन पर ढेर कर दिया. इस तरह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार 2 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया की झोली में पहली ट्रॉफी आ ही गई.


(खबर अपडेट हो रही है)

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment