👇
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे राजधानी रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां मुख्यमंत्री ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
ये भी पढ़ें-
वहीं, जिले में आयोजित इस महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मैच का अवलोकन करेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
दरअसल, इसके बाद शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर से वापस रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें-


















