🇮🇳
CM Breaking News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम रहेगा. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे.
वहीं, इसके बाद सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मंत्रालय के महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक होगी.

तत्पश्चात दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे.
फिलहाल, शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे.


















