👇
Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को शुभकामनाएं दी. श्रमवीरों के सुखमय, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की.
बता दें, मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि श्रमिक वर्ग किसी भी राज्य और राष्ट्र की उन्नति का मूल आधार है. कृषि, उद्योग, निर्माण एवं सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें-
दरअसल, समावेशी एवं सतत विकास की संकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब श्रमिकों को सम्मान, सुरक्षा एवं अवसर प्राप्त हों. राज्य सरकार श्रमिकों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है.
ये भी पढ़ें-


















