CM साय आज जशपुर समेत तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे..कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

👇

CG Breaking News/रायपुर. सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली का दौरा करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 10.30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे.

बता दें कि, ग्राम कलिबा में दोपहर 12.10 बजे से 1 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पर जशपुर से रवाना होकर 2.30 बजे कबीरधाम आएंगे. जहां वे  अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

वहीं, कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे मुंगेली जाएंगे. मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु घासीदास और पडाव चौक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. वहीं स्टेडियम मोड़ के पास भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करेंगे.

दरअसल, इसके अलावा सीएम साय शाम 4.30 बजे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment