👇
Chhattisgarh News/जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज से जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए बस्तरिया राज्य मोर्चा विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी.
बता दें कि, अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने बैलाडीला की पहाड़ियों, जंगलों, नदियों और आदिवासी समुदाय के आराध्य पेन देवताओं की रक्षा के लिए विशाल पदयात्रा निकालने की घोषणा की है.
वहीं, मनीष कुंजाम ने बताया कि यह पदयात्रा आलनार पहाड़ियों से शुरू होकर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से गुजरते हुए 11 जून को दंतेवाड़ा में समाप्त होगी.
फिलहाल, पदयात्रा के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी भावनाओं और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा.


















