General Knowledge : जूते के डिब्बे में ये छोटी सी पुड़िया क्यों दी जाती है? आखिर क्या होता है इसका काम?

👇

General Knowledge|आप जब किसी दुकान से अपने लिए नए जूते खरीदकर लाते होंगे तो आप देखते होंगे कि उसके अंदर एक छोटी सी पुड़िया रखी होती है मगर क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि वो पुड़िया क्यों दी जाती है।

हर दिन लोगों के सामने कुछ न कुछ ऐसा आ ही जाता है जो उसके लिए नया होता है मगर अपने बिजी होने के कारण वो उसके पीछे का कारण पता करने की कोशिश नहीं करता है और हम आपके लिए उन्हीं इंटरेस्टिंग फैक्ट्स को खोजकर लाते हैं जो आपको हैरान भी करते हैं और साथ ही साथ आपकी जानकारी में इजाफा भी करते हैं। अब तक हम ऐसे कई फैक्ट्स आपके सामने पेश कर चुके हैं जैसे नए कपड़ों के साथ एक छोटा सा कपड़े का टुकड़ा क्यों दिया जाता है, ट्रेन में जनरल कोच बीच में क्यों नहीं लगता आदी। आज भी हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं।

और पढ़ें-



जूते के डिब्बे में कभी गौर किया है?

इंसान हर महीने तो नहीं मगर 6 महीने में या फिर साल भर में अपने लिए नए जूते ले ही लेता है। आप भी ऐसा करते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी नए जूतों के बॉक्स को गौर से देखा है? अगर आपने देखा है तो फिर क्या आपने कभी उस छोटी सी पुड़िया पर गौर किया है जो उस बॉक्स के अंदर होती है? क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि वो पुड़िया क्यों दी जाती है? चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

और पढ़ें-



क्यों दी जाती है वो पुड़िया?

आपको बता दें कि वो जो पुड़िया जूते के बॉक्स में होती है, उसके अंदर सिलिका जेल भरा होता है। उस जेल का काम अपने आसपाल की हवा से नमी को सोखना है और उस नमी से होने वाले नुकसान को बचाना होता है। आपको बता दें कि उस जेल में जो छोटे-छोटे छेद होते हैं, वो हवा से नमी को अपनी तरफ खींचकर उन्हें अपने अंदर रोक लेता है। आपको बता दें कि लेदर यानी चमड़ा आसानी से नमी सोख लेता है और इस वजह से उसमें फफूंदी लग सकती है। इसी वजह से जूते के बॉक्स में विशेषतौर पर लेदर वाले में सिलिका जेल की पुड़िया रखी जाती है।

और पढ़ें-



Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करती है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment