General Knowledge : पुलिस की वर्दी में ये रस्सी क्यों लगी होती है? देखी होगी मगर कोई नहीं जानता होगा जवाब

👇

General Knowledge/आपने न जानें कितनी बार देखा होगा पुलिस वालों को देखा होगा और अगर उनकी वर्दी पर कभी गौर किया हो तो आपने देखा होगा कि उनकी वर्दी में एक रस्सी होती है। मगर सवाल यह है कि वो रस्सी क्यों होती है?

हर इंसान सुबह से लेकर शाम तक कई सारे काम करता है, कई बार बाहर भी जाता है और जो लोग नौकरी करते हैं, वो तो बाहर जाते ही हैं। अब ऐसे में इंसान कई सारी चीजों को और लोगों को देखता है और अगर उन्हें गौर से देखा जाए तो फिर कई सवाल दिमाग में उठ सकते हैं जिसमें से कुछ बेकार के सवाल होंगे तो कई सवाल मजेदार और उत्सुक करने वाले हो सकते हैं। मगर इंसान अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त है कि वो कुछ गौर से न देखता और न ही कुछ सोचता है। इसी कारण हम आपके लिए ऐसे सवाल लेकर आते हैं जिसका जवाब जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं। आइए फिर आज का सवाल देखा जाए।

पुलिस की वर्दी पर कभी गौर किया है?

दरअसल, आपने कई बार पेट्रोलिंग करते हुए पुलिस वालों को देखा ही होगा। अगर किसी कारण आप कभी पुलिस स्टेशन गए हैं तो वहां तो कई पुलिस वालों को देखा होगा तो क्या आपने कभी उन्हें गौर से देखा है? क्या आपने उनकी वर्दी को ध्यान से देखा है और अगर देखा है तो फिर आपने यह देखा होगा कि उनकी वर्दी में एक रस्सी लगी होती है जो उनके कंधे पर होती है और जेब तक पहुंचती है। क्या आपने कभी यह सोचा या फिर जानने की कोशिश की है कि वो रस्सी क्यों होती है?

आइए हम जवाब बताते हैं

फिलहाल, आपको अगर उस रस्सी के बारे में नहीं पता तो कोई बात नहीं, हम आपको इसका जवाब बताते हैं। दरअसल उस रस्सी को लैनयार्ड (Lanyard) कहा जाता है। वो रस्सी सुरक्षा का हिस्सा होती है। दरअसल उसके एक सिरे पर जो जेब की तरफ होता है, उसमें एक सीटी होती है और वो सीटी पुलिस वालों की जेब में रहती है। कभी आपातकालीन स्थिति में अपने सहयोगियों का ध्यान खींचने और उन्हें कुछ बताने के लिए या फिर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए उस सीटी का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि रैंक के मुताबिक उस रस्सी यानी लैनयार्ड का रंग भी अलग-अलग होता है।

Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment