GK: सांपों का राजा है King Cobra, तो आखिर कौन है सांपों की रानी? जवाब कर देगा हैरान

👇

who is the queen of snake: किंग कोबरा को सांपों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘सांपों की रानी’ भी होती है? आइए जानते हैं Queen Snake के बारे में रोचक तथ्य.

king cobra है सांपों का राजा

देश दुनिया में कई जरहीले और विशाल सांप मौजूद हैं. हर साल कई लोगों की मौत सांप के काटने से होती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में. कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनमें से एक है king cobra. इसे दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है, ऐसे में इसे सांपों का राजा भी कहते हैं.


Queen Snake

ये जहरीला होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है, ये दूसरे सांपों को खाता है, जैसे किंग कोबरा सांपों का राजा है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सांपों की रानी कौन है? नहीं पता न तो चलिए हम आपको बताते हैं. ‘क्वीन स्नेक’ को सांपों की रानी कहते हैं.



ऐसे पड़ा नाम-

क्वीन स्नेक का वैज्ञानिक नाम Regina septemvittata है, लैटिन भाषा में ‘Regina’ का मतलब रानी होता है और ‘septemvittata’ का मतलब सात धारियां, इसलिए लोग इसे सांपों की रानी कहते हैं. ये सांप उत्तर अमेरिका मे पाया जाता है, हालांकि ये जहरीला नहीं होता है.


होती है इतनी लंबी-

a-z-animals.com की मानें तो Queen Snake आमतौर पर 15 से 24 इंच यानी करीब 38 से 61 सेंटीमीटर लंबा होता है, इसका रंग हरा, भूरा या स्लेटी होता है. साथ ही साथ इसके शरीर पर पीले रंग की धारियां होती हैं, हालांकि ये सांप जहरीला नहीं होता है. इंसान को काटने पर भी कोई नुकसान नहीं होता है, यह पानी के पास रहता है.


इन जगहों पर मिलता है-

इसका जहर बहुत हल्का होता है और ये सिर्फ छोटे जलीय जीवों का शिकार करता है. इंसानों के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित है, यह मुख्य रूप से क्रेफिश, छोटी मछलियां और मेंढक खाता है. ये सांप अमेरिका में पाया जाता है, Queen Snake भारत में नहीं मिलता है. मादा सांप बच्चों को जन्म देती है, अंडे नहीं देती.


जीवित बच्चे पैदा करती है रानी-

ज्यादातर इसे साफ और चट्टानी नदियों, नालों के किनारे देखा जाता है, दिन के समय में ये एक्टिव रहता है, इतना ही नहीं ये पानी में तैरने में माहिर होता है. खतरे के समय यह पानी में छिप जाता है या पत्थरों के नीचे घुस जाता है. मादा क्वीन स्नेक जीवित बच्चे पैदा करती है, एक बार में 5 से 15 बच्चे हो सकते हैं. बच्चे पैदा होते ही खुद की देखभाल करने लगते हैं. इनकी उम्र जंगल में करीब 5 साल या उससे ज्यादा हो सकती है. किंग कोबरा जहां जंगल का राजा है, वहीं क्वीन स्नेक नदियों और नालों की रानी है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment