Health Tips: आपको भी है बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत? आज ही छोड़ दे वरना बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

👇

Diseases Can Be Caused Shaking Your Legs: कई लोग ऐसे हैं, जिनको बैठे-बैठे पैरों को हिलाने की आदत होती है आज आपको बताते हैं ये कौन-कौन सी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं?



Diseases Can Be Caused Shaking Your Legs: अधिकतर लोग बैठे-बैठे पैरों को हिलाना शुरू कर देते हैं. ऑफिस हो या पढ़ाई के दौरान या फिर टीवी देखते समय ये आदत तो जाने का नाम ही नहीं लेती है. लोग इस आदत को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपके लिए ये एक समस्या बन जाता है अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो. अगर यह समस्या बार-बार और बिना वजह हो रही हैं, तो ये किसी बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं. लगातार पैर हिलाने की आदत रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम भी हो सकती है, जिसमें लोग अपने पैरों को हिलाने पर मजबूर रहते हैं. अगर आपने इसमें जल्द से जल्द बदलाव नहीं किया, तो आप बेहद ही बुरी समस्या में पड़ सकते हैं और बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन सी बीमारियों के संकेत हो सकते हैं.



बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत कौन सी बीमारियों का संकेत?

1. दिनभर थकान

अगर आप बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत से मजबूर हो गए हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. अगर आप लगातार पैरो को हिलाते हैं, तो दिनभर सुस्ती, कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है और आपका पूरा दिन खराब हो सकता है.

2. नींद की समस्या

पैर हिलाने की आदत आपकी नींद पर भी गहरा असर डालती है. रात में बार-बार जागना पड़ सकता है और पर्याप्त आराम मिलना तक आपको मुश्किल हो जाता है. इसलिए आपको नींद न आने की दिक्कत हो जाती है.

3. बेचैनी

अगर आप पैर हिलाने की दिक्कत से परेशान हैं, तो आपको बेचैनी जैसी दिक्कत देखने को मिल सकती है. इसलिए आपको पैरों को हिलाने वाली आदत को तुरंत छोड़ना चाहिए, वरना दिक्कतें और भी बढ़ सकती है.

4. तनाव और चिड़चिड़ापन

पैर हिलाने वाली आदत अगर आपके अंदर काफी ज्यादा है, तो आपको तनाव, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कत काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है. और ये समस्या काफी ज्यादा गंभीर भी हो सकता है.



5. आयरन की कमी

अगर आप पैर हिलाने वाली आदत को नहीं छोड़ पा रहे हैं, तो आपको आयरन की कमी काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है. इसलिए आपको इस आदत को समय रहते छोड़ देना चाहिए. आपको अब सावधान होने की जरूरत है.

Disclaimer:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अपनी सेहत से जुड़ा कुछ भी कहीं भी पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment