👇
Morning Tiredness Sign: अधिकतर लोग ऐसे हैं, जिनकी अच्छे से नींद पूरी होने के बाद भी शरीर एकदम थका-थका सा रहता है आइए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है.
Morning Tiredness Sign: रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना बेहद ही जरूरी है, लेकिन आजकल लोग फोन में इतना ज्यादा खो जाते हैं, कि उनके पास सोने का समय ही नहीं होता है, लेकिन अधिकतर लोग ऐसे भी जिनकी नींद अच्छे से पूरी हो जाते हैं, लेकिन फिर भी उनका शरीर एकदम थका-थका सा लगता है. सुबह उठते ही शरीर में थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है, अगर आपके साथ भी ऐसी चीजें होती हैं, तो आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई लोग इसे सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन लगातार बनी रहने वाली थकान शरीर में कई बीमारियों के होने का संकेत देती है. कई स्वास्थ्य समस्याओं का शुरुआती संकेत भी बताती हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको बताते हैं, ये इस बीमारी का संकेत हो सकता है.
पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होने के पीछे का संकेत?
1. थायरॉयड की समस्या
अगर सुबह नींद पूरी होने के बाद आपको अपना शरीर काफी ज्यादा थका-थका सा लगता है, तो आपको इस चीज को गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यदि आपको थायरॉयड की समस्या है, तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.
2. विटामिन B12 और आयरन की कमी
अगर सुबह नींद पूरी होने के बाद भी आपका शरीर काफी ज्यादा कमजोर नजर आता है, तो ये विटामिन B12 और आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं, आपको गलती से भी इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पर्याप्त नींद लेने के बावजूद व्यक्ति हर समय थका हुआ महसूस कर सकता है.
3. लगातार तनाव
अगर आप लगातार तनाव लेते हैं, तो आपका शरीर काफी ज्यादा कमजोर होने लग जाता है और साथ ही साथ हर समय थकान, किसी काम में मन न लगने जैसी दिक्कत भी आपके साथ हो सकती है. चिड़चिड़ापन भी. योग, मेडिटेशन आपको रोजाना करना ही चाहिए.
4. डायबिटीज
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, सुबह उठते ही थकान जैसी दिक्कतें देखने के लिए मिल जाएगी. ऐसी स्थिति में मेडिकल जांच आपको जरूर करवानी चाहिए.
5. स्लीप एपनिया
नींद पूरी होने के बाद भी थकान लगने का मतलब है, कि आपको स्लीप एपनिया की समस्या हो सकती है, इसलिए आपको इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यदि ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















