हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर..दर्दनाक हादसे में BSP कर्मी की मौके पर मौत..दो अन्य घायल

👇

Chhattisgarh Accident News /दुर्ग. भिलाई में सोमवार देर रात हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बीएसपी के ठेका कर्मी की मौके पर हो गई. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. मृतक की पहचान श्याम राव के रूप में हुई है. घटना भिलाई नगर थाना इलाके की है.



दरअसल जानकारी के मुताबिक, श्याम राव भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे. वह ससुराल मरोदा से दो लोगों के साथ एक ही बाइक खुर्शीपार स्थित निवास आ रहे थे. सेंट्रल एवेन्यू के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद श्याम राव को 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हुए हैं.



फिलहाल, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि श्याम राव नाइट ड्यूटी के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद हाईवा छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment