Health Tips: बरसात में सर्दी-जुकाम से हो गए हैं परेशान? बंद नाक और जकड़न से राहत दिलाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

👇

Cold and Cough Home Remedies: बरसात के मौसम में लोग सर्दी-जुकाम से काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. आज आपको बताते हैं कि इससे राहत पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

Cold and Cough Home Remedies: बरसात का मौसम सुहावना तो होता ही है, लेकिन ये अपने साथ-साथ कई सारी दिक्कतों को लेकर आता है. यह सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन और बंद नाक जैसी समस्याओं का कारण भी बनता है, जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान भी रहते हैं. मौसम में अचानक बदलाव, नमी और संक्रमण फैलाने वाले वायरस, छींक, गले में खराश, नाक बंद होना और शरीर में जकड़न जैसी परेशानियों का भी लोगों को सामना करना पड़ता है, जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. हल्के सर्दी-जुकाम से भी अगर आप काफी ज्यादा परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान घरेलू उपाय को अपनाकर इससे राहत पा सकती हैं. आइए आपको बताते हैं.

बरसात में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए 5 घरेलू उपाय

1. भाप लें

और पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी बारिश के मौसम में पड़ जाता है बार-बार बीमार? इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए उनको खिलाएं ये 5 सुपरफूड
बरसात के मौसम में अगर आप नाक बंद और भी कई दिक्कतों से परेशान हैं, तो आपको भाप लेना काफी ज्यादा जरूरी होगा. बंद नाक और साइनस में जकड़न होने पर भाप लेना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.


2. अदरक, तुलसी और काली मिर्च की हर्बल चाय

अगर आप बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें, तो आप अदरक, तुलसी और काली मिर्च की हर्बल चाय को आसानी से बनाकर पी सकते हैं.

3. नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करें

बरसात में सर्दी-जुकाम और गले में हो रही परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे आसानी से कर सकते हैं. आपको काफी ज्यादा आराम भी लग सकता है. गले में खराश, दर्द या जलन महसूस हो रही है, तो गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना आपके लिए उपयोगी हो सकता है.

4. हल्दी वाला दूध पिएं

बरसात के मौसम में बीमारियां काफी ज्यादा शरीर में लगती है, इसलिए आपको हल्दी वाला दूध रोजाना रात में सोने से पहले पी लेना चाहिए. हल्दी वाला दूध पीने से गले को आराम मिल सकता है और शरीर को गर्माहट भी मिलेगा.

5. शरीर को हाइड्रेट

बदलते मौसम में आपको हमेशा खुद को हाइड्रेट रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है. सर्दी-जुकाम के दौरान शरीर को आराम देना बेहद ही जरूरी होता है.


डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment