👇
Food Poisoning Symptoms: मानसून का मौसम गर्मी से राहत देता है, लेकिन इसके साथ-साथ कई सारी दिक्कतों को भी साथ ले आता है. लोगों को कई तरह-तरह की बीमारियां होने लग जाती है. इन्हीं में से एक है फूड पॉइजनिंग का खतरा, जो मानसून के मौसम में काफी तेजी से फैलता है. इस मौसम में नमी अधिक होने के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से फैलते हैं. अधिकतर अपने खान-पान को काफी ज्यादा बदलते हैं, जिस कारण दिक्कतें काफी ज्यााद बढ़ने लगती है. बाहर का अनहेल्दी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ जाता है. कई बार लोग इसके लक्षणों का पता नहीं लगा पाते हैं, जिस कारण पता ही नहीं चल पाता है और दिक्कतें बढ़ने लग जाती है. आइए आपको इसको लक्षणों के बारे में बताते हैं.
फूड पॉइजनिंग के लक्षण
1. डिहाइड्रेशन
फूड पॉइजनिंग का खतरा बरसात के मौसम में काफी तेजी से बढ़ने लग जाता है और फिर कुछ लोग इसके लक्षणों को साधरण समझकर छोड़ देते हैं, आपको बता दें फूड पॉइजनिंग का लक्षण डिहाइड्रेशन की कमी भी हो सकता है. चक्कर आना, कमजोरी, पेशाब कम आना या आंखें धंसना होता है.
2. पेट में तेज दर्द
फूड पॉइजनिंग होने पर पेट में तेज दर्द होना शुरू हो जाएगा. इसलिए आपको भूलकर भी पेट में तेज दर्द को नजरअंदाज नहीं करना है, वरना दिक्कतें काफी तेजी से बढ़ती चली जाएगी. अगर दर्द बहुत तेज हो, लगातार बना रहे या ऐंठन बढ़ती जाए, तो आपको समझ जाना चाहिए.
3. तेज दस्त
फूड पॉइजनिंग का लक्षण तेज दस्त जैसी समस्या भी हो सकती है. अक्सर लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा हमको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. उनमें खून या म्यूकस दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए.
4. तेज बुखार
तेज बुखार की दिक्कतें भी आपको हो सकती है. फूड पॉइजनिंग के इस लक्षण को कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं. अधिक बुखार के साथ पेट दर्द और उल्टी जैसी दिक्कत होती है, तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
5. लगातार उल्टी और मतली
अगर आपको लगातार उल्टी और मतली जैसी दिक्कत काफी ज्यादा हो रही है, तो आपको बता दें फूड पॉइजनिंग का खतरा भी ये हो सकता है. कुछ भी खाने-पीने के बाद नहीं रुक रही, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















