👇
High Fiber Foods: अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है, तो आपको बताते हैं, आप कौन-कौन से हाई फाइबर वाले फूड्स को खा सकते हैं.
High Fiber Foods: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और फास्ट फूड का बढ़ता चलन लोगों की हेल्थ को काफी ज्यादा खराब कर रहा है, इसका गलत असर हेल्थ पर तो पड़ता ही है साथ ही साथ आपकी मेंटल हेल्थ भी काफी ज्यादा खराब हो जाती है. अधिकतर लोगों को इन चीजों को खाने से पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता ही है, जो आज का सबसे बड़ा कारण भी बनता जा रहा है. कब्ज, गैस, पेट फूलना और अपच जैसी दिक्कतों का कुछ लोग रोजाना सामना करते हैं, जो अब एक आम समस्या है. आपका पेट रोजाना अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता है, आज आपको इस खराब में हाई फाइबर वाले फूड्स के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन आपको रोजाना करना ही चाहिए. आइए आप जान लीजिए.
पेट साफ करने के लिए हाई फाइबर वाले फूड्स
1. पपीता
अगर आप अपने पेट से काफी ज्यादा परेशान हैं और वो साफ होने का नाम ही नहीं ले रहा है, तो आप पपीते का सेवन कर सकते हैं. इसमें फाइबर के साथ-साथ पपेन नामक एंजाइम भी होता है, जो आपके पाचन को चकाचक रखने का काम करता है. सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद इसका सेवन आप कर सकते हैं.
2. ओट्स
ओट्स को आपको अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिए. ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकान और फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी दिक्कतों को ठीक रखने में मददगार होता है. नियमित रूप से ओट्स का सेवन करने से आपके शरीर में फाइबर की मात्रा अच्छी रहती है.
3. चिया सीड्स
चिया सीड्स को भी आपको अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. ये आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है. अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो ये सीड्स आपके लिए एकदम बेस्ट साबित होती है. इन्हें दही, स्मूदी या पानी के साथ आप आसानी से खा सकते हैं.
4. सेब
आपको रोजाना अपनी डाइट में सेब को भी शामिल करना चाहिए, ये आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है. सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आपके पेट के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है.
5. हरी पत्तेदार सब्जियां
आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को रोजाना शामिल करना ही चाहिए. शरीर में कई सारी कमियों को पैदा करती हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर, आयरन और कई जरूरी विटामिनों से भरपूर होती है. कब्ज की समस्या को कम करने का भी काम करती है.
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















