दिल दहला देने वाला मामला..मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की पीट-पीटकर कर दी हत्या

👇

Chhattisgarh Crime News/सक्ती। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।



दरअसल, यह घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान तिहारिन बाई के रूप में हुई है, जो कि भेड़िकोना गांव की रहने वाली थी। पड़ोसियों ने बताया कि रात में मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया और उसने अपनी मां की बुरी पिटाई कर दी। इस पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।



फिलहाल, इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मौके से आरोपी बेटे को भी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment