History 06 February : चांद पर खेला गया गोल्फ..ब्रिटेन की महारानी बनी थी एलिजाबेथ..जानें इतिहास

👇

On This Day in History 6 Feb: 6 फरवरी का इतिहास देश और दुनिया के लिए काफी अहम है.

सीमांत गांधी के नाम से विख्यात स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म 6 फरवरी 1890 को पेशावर के उतमानजई के एक समृद्ध ज़मींदार पश्तून परिवार में हुआ था. वो गांधी जी से काफी प्रभावित थे. उन्होने 1929 में खुदाई खिदमतगार आंदोलन की स्थापना की थी. आंदोलन की सफलता से ब्रिटिश घबरा गए और उन्हें जेल में डाल दिया. सीमांत गांधी ने भारत विभाजन का कड़ा विरोध किया था. उनके रुख को देखते हुए पेशावर में 1946 में उन्हें नजरबंद कर दिया. 1948 में उन्होने पाकिस्तान की पहली राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी यानी पाकिस्तान आजाद पार्टी का गठन किया. उनकी निष्ठा पर संदेह करते हुए पाकिस्तानी शासकों ने 1948 से 1956 तक घर पर नजरबंद कर दिया. यहां तक कि उनकी मृत्यु 1988 में हुई इस वक्त भी वो नजरबंद थे. वो भारत रत्न से सम्मानित पहले गैर भारतीय थे

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेत द्वितीय आज के ही दिन 1952 में मात्र 25 साल में ब्रिटेन का राज सिंहासन संभाला था और 2022 तक इसपर विराजमान रहीं. करीब 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ का जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा उन्होने द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर विंडसर पैलेस में आग लगने जैसी कई घटनाओं का गवाह बनीं.

इतिहास का तीसरा अंश जुड़ा है चंद्रमा पर गोल्फ खेलने से..

शायद यह बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि चंद्रमा पर पहली बार गोल्फ आज के दिन ही खेला गया था. नासा के मून मिशन अपोलो-14 के क्रू का हिस्सा रहे अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड ने 6 फरवरी, 1971 को चांद पर गोल्फ खेलकर अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment