08 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन वास्को द गामा की हुआ ऐतिहासिक यात्रा, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म, जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

नई दिल्ली। 8 जुलाई भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इसी दिन समुद्री मार्ग से भारत की खोज की शुरुआत हुई, कई ऐतिहासिक राजनीतिक फैसले लिए गए, दिग्गज नेताओं और खिलाड़ियों का जन्म हुआ, वहीं कई ऐसी घटनाएं भी हुईं जिन्होंने दुनिया को झकझोर कर रख दिया। आइए जानते हैं 8 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।



8 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1497: पुर्तगाली नाविक वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की पहली समुद्री यात्रा की शुरुआत की।
1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1858: ग्वालियर किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की।
1914: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का जन्म हुआ।


1918: भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
1954: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा-नांगल परियोजना की सबसे बड़ी नहर का उद्घाटन किया।
1958: हिंदी फिल्म अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म हुआ।
1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ सभी वित्तीय लेनदेन समाप्त किए।
1972: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ।
1975: म्यांमार के बगान में आए भीषण भूकंप में हजारों मंदिर क्षतिग्रस्त हुए।
1981: फ्रांस में बैंकों और कई बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1994: शिमाकी मुकाई जापान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।
1999: पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री बिल स्कॉट ने इस्तीफा दिया।
2002: दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए लागू कोटा प्रणाली समाप्त की गई।
2003: सूडान में विमान दुर्घटना में 115 लोगों की मौत हुई।
2005: जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जी-8 देशों के बीच सहमति बनी।
2007: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन हुआ।
2008: फ्रांस सरकार ने लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव रखा।
2012: असम की भीषण बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों सहित 500 से अधिक वन्यजीवों की मौत हुई।


2016: पाकिस्तान के प्रसिद्ध समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी का निधन हुआ।
2020: मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन हुआ।
2021: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ।
2022: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2024: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में चार जवान शहीद हुए।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment