👇
13 February Ka Itihas:ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 13 फरवरी वर्ष का 44 वाँ दिन होता है। साल में अभी और 321 दिन और बाकी हैं। तो चलिए हम आपको बताते है कि 13 फरवरी के दिन इतिहास में क्या कुछ हुआ था। वैलेंटाइन डे के साथ प्यार का महीना अपने चरम पर पहुंच चुका है। 13 फरवरी (13 February Ka Itihas) को “किस डे” के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाता है। तो चलिए इतिहास में 13 फरवरी को क्या हुआ था, इस बारे में नजर डाल देते हैं।
13 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1542 – इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मार दिया गया।
1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक किया गया।
1601 – लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने 13 फरवरी को किया।
1633 – इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
1688 – स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग देश के रुप में स्वीकार किया।
1689 – विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित किये गए।
1713 – दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
1856 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा कर लिया।
1880 – थॉमस एडिसन ने बल्ब के आविष्कार से पहले एडिसन इफ़ैक्ट की पुष्टि की।
1920 – अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
1931 – नई दिल्ली इसी दिन भारत की राजधानी घोषित हुई।
1959 – बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री इसी दिन शुरू की गई।
1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का उद्घाटन किया।
2001 – अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर पहला मानव रहित यान उतारा गया।
2003 – मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार दिया गया।
2005 – इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे ने विजय हासिल की।
2007 – उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर रजामंद हुआ।
2008 – पाकिस्तान ने कम दूरी की क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया।
2009- रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अंतरिम रेल बजट पेश किया।
13 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
1995 – वरुण भाटी – भारत के ऊँची कूद के मशहूर खिलाड़ी हैं।
1879 – सरोजिनी नायडू – भारत कोकिला भी कहा जाता है, उनका जन्मदिन राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1915 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में शुमार है।
1911 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं के लिए जाना जाता है।
1916 – जगजीत सिंह अरोड़ा – भारतीय सेना के कमांडर
1944 – ओडूविल उन्नीकृष्णनन – भारतीय अभिनेता
1958 – रश्मि प्रभा – समकालीन मशहूर कवयित्री
1945 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
13 फरवरी को हुए निधन
2020 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद थे।
2016 – ओ. एन. वी. कुरुप – मशहूर मलयाली कवि और गीतकार थे।
2015 – डॉ. तुलसीराम – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले कलमकार थे।
2012 – अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ – उर्दू के मशहूर शायर थे।
2008 – राजेंद्र नाथ – हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार थे।
1974 – उस्ताद अमीर ख़ाँ – भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक (जन्म- 1912)
1964 – असित कुमार हाल्दार – कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।
1918 – सर सुंदर लाल – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1832 – बुधु भगत – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता।
13 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व रेडियो दिवस
उत्पादकता सप्ताह
राष्ट्रीय महिला दिवस


















