25 March Ka Histoy : आज के दिन ही छपा था पहला विज्ञापन..समाप्त हुई थी दास प्रथा..जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

History on 25 March ; 25 मार्च की तारीख़ देश-दुनिया के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी है. इस दिन 1788 में कलकत्ता गजेट में भारत का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ था. 1914 में हरित क्रांति के जनक नॉर्मन बोरलॉग का जन्म हुआ, और 1807 में ब्रिटिश साम्राज्य में दास प्रथा का अंत हुआ. आइए जानते हैं कि आज के दिन और क्या-क्या हुआ था?

देश-दुनिया के इतिहास में 25 मार्च का दिन कई घटनाओं के लिए याद किया जाएगा. यही वो दिन है जब भारत में पहली बार किसी विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था. अखबारों में राजस्व का मुख्य स्रोत बने विज्ञापन का पहला प्रकाशन 1788 में कलकत्ता गजट में हुआ था, जिसकी भाषा बांग्ला थी. यह घटना भारतीय विज्ञापन उद्योग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जाती है.

विज्ञापन आज मीडिया और व्यापार जगत का अभिन्न हिस्सा है, जब पहले विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था, उस समय कलकत्ता गजट एक प्रमुख समाचार पत्र था, जिसे ब्रिटिश हुकूमत के दौरान प्रकाशित किया जाता था. इस अखबार में छपे पहले विज्ञापन ने न केवल व्यावसायिक प्रचार-प्रसार की शुरुआत की, बल्कि अखबारों को आय का एक नया स्रोत भी प्रदान किया.

इसके अलावा आज के दिन ही दिन 1914 में हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग का जन्म हुआ था. उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिला. इसके अलावा आज के दिन ही 1807 में ब्रिटिश साम्राज्य में दास प्रथा समाप्त की गई थी.

25 मार्च की प्रमुख घटनाएं

1655: शनि ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज.
1788: भारतीय भाषा (बांग्ला) में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित.
1807: ब्रिटिश साम्राज्य में दास प्रथा समाप्त.
1896: यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत.
1898: स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी.
1914: नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग का जन्म.
1931: प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन.
1965: मार्टिन लूथर किंग जूनियर का नागरिक अधिकारों के लिए चार दिवसीय मार्च पूरा.
1983: अत्याधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत सागर कन्या का जलावतरण.
1986: देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आनंद से कलकत्ता पहुँची.
1989: भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित.
1995: मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की सजा पूरी कर जेल से रिहा.
2002: अफगानिस्तान में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, हजार से अधिक मौतें.
2020: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 के पार, तमिलनाडु में पहली मौत.
2020: अफगानिस्तान के गुरुद्वारे पर हमला, 25 श्रद्धालुओं की मौत.
2022: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment