सरगुजा ओलंपिक 2026 : जशपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन..17 स्वर्ण सहित जीते कुल 53 पदक

👇

सरगुजा/जशपुरनगर | छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 में जशपुर जिले के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। 21 से 23 मार्च तक अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित इस खेल महाकुंभ में जशपुर के प्रतिभागियों ने कुल 53 पदक अपने नाम किए।


जशपुर की झोली में इतने पदक आया?

जशपुर जिले से कुल 443 खिलाड़ियों के दल ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जशपुर ने निम्नलिखित पदक जीते-

↪️स्वर्ण पदक (Gold): 17

↪️रजत पदक (Silver): 20

↪️कांस्य पदक (Bronze): 16

खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स से लेकर पारंपरिक खेलों तक में अपनी प्रतिभा दिखाई

↪️हॉकी 04 – –

↪️खो-खो 03 – –

↪️कुश्ती 02 04 01

↪️100 मीटर दौड़ 02 – –

↪️फुटबॉल 01 – 02

↪️कबड्डी 01 02 –

↪️तीरंदाजी (विभिन्न श्रेणी) 01, 04, 02

↪️ऊंची कूद / तवा / भाला फेंक 03, 05, 01

दरअसल, इसके अतिरिक्त बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कराटे में भी जिले के खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी जिले की नाम दर्ज कराई।

जिला प्रशासन और खेल विभाग ने किया हर्ष व्यक्त

फिलहाल, इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन और खेल विभाग ने हर्ष व्यक्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि संभाग स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में पदक जीतना यह दर्शाता है कि जशपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विशेष रूप से हॉकी और खो-खो जैसे खेलों में जशपुर ने अपनी बादशाहत कायम रखी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment