शादी का झांसा देकर 2 साल तक युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी, फिर..,

🇮🇳

Banda News: बांदा में एक युवती ने आरोपी विकास पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दो साल तक उसके साथ धोखा किया और विरोध करने पर गाली-गलौज की। आरोपी ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

वहीं, 7 सितंबर को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। शहर के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया आरोपी विकास निवासी चमरौड़ी ने उसे शादी का झांसा दिया।

दरअसल, आरोप है कि आरोपी दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और उसे प्रताड़ित किया।

फिलहाल, आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment