जशपुर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं,11वीं के रिक्त सीटों हेतु पंजीकरण शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन..जानें डिटेल्स

🇮🇳

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के
पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय जशपुर में नवोदय विद्यालय समिति (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों को भरने हेतु पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2027 (Lateral Entry Selection Test – LEST 2027) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू कर दिया गया है।


वहीं इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक लिंक के माध्यम से निःशुल्क (Free of Cost) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण विवरण

• प्रवेश परीक्षा का नाम: पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST) – 2027
• सत्र: 2027-28
• आवेदन शुल्क: निःशुल्क (Free)
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितम्बर 2026 (30.09.2026)

ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक

फिलहाल, ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक पोर्टल (Links):
▪️ कक्षा 9वीं के लिए: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9

▪️ कक्षा 11वीं के लिए: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11

अंतिम तिथि से पूर्व करें आवेदन

वहीं पात्रता शर्तों, नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एवं अभिभावक पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध विवरणिका (Prospectus) अवश्य देखें। सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 से पूर्व आवेदन करने का आग्रह किया जाता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment