छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के बीच छात्रों का प्रदर्शन.! अधूरे स्कूल भवन को लेकर 15 किमी पैदल चलकर SDM-BEO कार्यालय का किया घेराव!

🇮🇳

Chhattisgarh News/गरियाबंद। शिक्षा के अधिकार और बेहतर भविष्य की उम्मीदें जब व्यवस्था की लाचारी से टकराती है तो तस्वीरें कितनी विचलित करने वाली हो सकती हैं, इसकी बानगी गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम ठेमली के नन्हें स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने शिक्षा के प्रति अपनी ललक और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ जो जुझारूपन दिखाया, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। स्कूल भवन जल्द बनाने की मांग को लेकर बच्चे अर्नब तूफान के बीच रेन कोट और छाते के सहारे 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे। फिर बीईओ दफ्तर का घेराव किया। अफसर से आश्वासन मिला तो बच्चों ने एसडीएम दफ्तर की ओर कूच किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

वहीं बच्चों के साथ मौजूद पालक और जनप्रतिनिधि के बीच कई दौर के बातचीत के बाद बच्चे घेराव बंद कर तो दिया पर स्कूल भवन नहीं बनाए जाने पर शाला बहिष्कार की चेतावनी दे दी। जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव ने कहा कि जिस अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने पैसे दिए, पैसे आहरण भी हुए पर काम पूरा नहीं हुआ। इस प्रशासनिक उदासीनता के कारण 30 से ज्यादा बच्चे एक कमरे के भीतर पढ़ने को मजबूर हो गए हैं। पालकों ने बताया कि भवन निर्माण पूरा करने की मांग लगातार की गई। सरकार के विभिन्न जनसंपर्क अभियान में आवेदन दिए गए पर काम आज भी अधूरा है।



114 में से 97 निर्माण कार्य अधूरा
दरअसल ठेमली में 8 लाख 32 हजार के अतरिक्त कक्ष की मंजूरी मिली थी। 80 फीसदी राशि ठेकदार को भुगतान किया गया पर कार्य 20 फीसदी भी पूर्ण नहीं हुआ। तात्कालिक कलेक्टर दीपक अग्रवाल के कार्यकाल में स्कूल जतन के तहत शिक्षा विभाग को मिले रकम खर्च करने ट्रॉइवल विभाग को एजेंसी बनाया गया था। अकेले मैनपुर ब्लॉक में 14 शौचालय के अलावा जतन योजना के तहत कुल 114 काम ट्रॉइवल विभाग कर रहा है। शिक्षा विभाग ने इस काम के लिए विभाग को 6 करोड़ से ज्यादा का भुगतान भी कर दिया है पर एजेंसी विभाग ने बगैर काम के प्रगति जांच, अनुपात से ज्यादा भुगतान ठेकेदारों को कर दिया है।


जानिए अफसरों ने क्या कहा?
फिलहाल इस मामले में ट्रॉइवल डिपार्ट के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने कहा कि लिस्टिंग के बाद कार्यवाही और वसूली की प्रकिया जारी है। कुछ ठेकेदारों पर आरसीसी भी दर्ज किया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आगे भी कार्यवाही की जाएगी। लोकांश एल्मा एसडीएम मैनपुर ने कहा, पालक और बच्चों ने अपनी समस्या से अवगत कराया है, जिससे उच्च अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। बच्चे स्कूल भवन का काम पूरा कराने की मांग को लेकर पैदल आए थे। मांग पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment