IND vs NZ: अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीती टी20 सीरीज!

🏏

India vs New Zealand 3rd T20I Match Report: भारत ने न्यूजीलैंड से तीसरा टी20 मैच भी जीता. सीरीज में हासिल की 3-0 की अजेय बढ़त.

क्राइस्टचर्च के बाद वेलिंगटन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड की धुनाई कर डाली और इसके साथ ही सीरीज पर भी उसका कब्जा हो गया. भारतीय टीम को तीसरे टी20 में 199 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के आगे ये स्कोर बहुत छोटा साबित हुआ. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर ये मुकाबला अपने नाम किया. बता दें इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए. इन दो बल्लेबाजों ने 43 गेंदों में 133 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को मैच और सीरीज से पूरी तरह बाहर कर दिया.

ऐसे जीता भारत
भारत को चेज़ तो 199 रन करने थे लेकिन न्यूजीलैंड का ये बड़ा स्कोर पलभर में ताश के पत्तों की तरह ढह गया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ऐसी बैटिंग की जिसकी उम्मीद न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज को नहीं होगी. अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया और वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खाता खोला. इन दोनों ने मिलकर पहले ओवर में 26 रन ठोके. दूसरे ओवर में दोनों ने 17 रन बटोरे. तीसरे ओवर में अभिषेक-वैभव ने 21 रन बनाए. चौथे ओवर में 20 और पांचवें ओवर में 16 रन आए. भारत 5 ओवर में 100 रन बनाने वाली पहली टीम बना. इसके साथ छठे ओवर में 18 रन ठोकते ही उसने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. भारत ने पहले 6 ओवर में 118 रन बनाए.

सिर्फ 13.2 ओवर में जीत
न्यूजीलैंड को पहली कामयाबी 8वें ओवर में मिली जब फिशर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने मिचेल को कैच दे दिया. सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर 45 रन बनाए. हालांकि अभिषेक शर्मा लगातार हिटिंग करते रहे और उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाकर टी20 में चौथी सेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक 113 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन का विकेट गंवाया लेकिन टीम को जीतने में सिर्फ 13.2 ओवर लगे.

डैरेल मिचेल का अच्छा प्रदर्शन
इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए डैरेल मिचेल ने अच्छी बैटिंग की. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 52 गेंदों में 89 रन बनाए. बेवॉन जैकब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. अक्षर, अर्शदीप और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता हासिल हुई.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment