IND W vs SA W T20I : साउथ अफ्रीका दौरे के लिए महिला टीम इंडिया का ऐलान..अनुष्का शर्मा को डेब्यू का मौका..ये दो स्टार बाहर

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली आगामी पांच मैचों की टी20I सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया है। युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, हरमनप्रीत कौर टीम की कमान संभालना जारी रखेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी। टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, उमा छेत्री और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष के रूप में एक मजबूत बैटिंग क्रम शामिल हैं।



IND W vs SA W: कौन IN और कौन OUT?

22 साल की युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने WPL में गुजरात जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जहां डेब्यू पर, उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ नंबर 3 पर 30 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे डब्ल्यूसीएल सीजन में गुजरात जायंट्स की पहली शुरुआती जीत की नींव रखी गई।

उन्होंने 129.19 की स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए थे। हालांकि, गुजरात जायंट्स की टीम का सफर दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के दौरान प्लेऑफ में ही खत्म हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा रहीं अनुभवी स्पिनर स्नेह राणा और ऑलराउंडर अमनजोत कौर को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। इनके अलावा युवा खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा और जी. कमलिनी को भी बाहर रखा गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज उमा छेत्री की टीम में वापसी हुई है।

IND W vs SA W T20I 2026 शेड्यूल

17 अप्रैल: पहला टी20I (डरबन)

19 अप्रैल: दूसरा टी20I (डरबन)

22 अप्रैल: तीसरा टी20I (जोहानिसबर्ग)

25 अप्रैल: चौथा टी20I (जोहानिसबर्ग)

27 अप्रैल: पांचवां टी20I (बेनोनी)

IND W vs SA W T20I: भारतीय महिला टीम इस प्रकार

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणानी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment