IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर किया बड़ा कारनामा, इस मामले में CSK का रिकॉर्ड तोड़ा..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

Punjab Kings Record: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने एक खास मामले में चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है।

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। आपको बता दें कि यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में पंजाब किंग्स की 18वीं जीत है। वहीं पंजाब किंग्स अब आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीम बन गई है। इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

MI ने तोड़ा CSK का रिकॉर्ड

आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अब पंजाब किंग्स के नाम हो गया है। इस स्टेडियम में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में 11 में से 6 बार हराया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में इस मैदान पर मुंबई इंडियंस को 13 में से 5 बार मात दी है। RCB ने भी ये कारनामा इस मैदान पर पांच बार किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई को इस मैदान पर 9 मैचों में से 4 बार हराया है।

IPL में वानखेड़े में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम
6 – PBKS (11 मैच)
5 – CSK (13 मैच)
5 – RCB (13 मैच)
4 – RR (9 मैच)
इस मामले में पंजाब ने कर ली CSK की बराबरी
वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो वहां पंजाब किंग्स ने अब चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है। पंजाब और चेन्नई ने अब तक 18-18 मैचों में मुंबई को मात दी है। पंजाब ने ये कारनामा 35 मैचों में किया है, वहीं चेन्नई की टीम ने ये कारनामा 39 मैच में किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, उन्होंने 38 में से 17 बार मुंबई को मात दी है। वहीं RCB ने 35 मैचों में 16 बार मुंबई इंडियंस को मात दी है।

IPL में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम
18 – PBKS (35 मैच)
18 – CSK (39 मैच)
17 – DC (38 मैच)
16 – RCB (35 मैच)
15 – RR (31 मैच)

पंजाब ने MI के खिलाफ चेज किया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। उन्होंने इस मैच में 196 रन का टारगेट हासिल किया। वहीं इससे पहले साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने MI के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य हासिल किया था। MI के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, उन्होंने 2025 में अहमदाबाद में 204 रन का टारगेट सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment