General Knowledge : Money Plant पर पैसे नहीं उगते फिर क्यों है ऐसा नाम? कोई नहीं जानता होगा इसका जवाब

👇

General Knowledge/हर किसी के घर में मनी प्लांट देखने को मिल ही जाएगा और जिन लोगों के घर में नहीं है, उनको इसके बारे में पता तो होगी ही मगर किसी को यह बता नहीं पता होगी कि इस पौधे को मनी प्लांट क्यों कहते हैं। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

हर घर में कोई न कोई ऐसा मिल ही जाता है जिसे घर में अलग-अलग पौधे रखने का बहुत शौक होता है। जिन लोगों के घर में अच्छा-खासा स्पेस होता है, वो जरूर ही अलग-अलग पौधे रखते हैं और उनका केयर भी करते हैं। अब जो लोग पौधे रखते हैं, वो अपने शौक के मुताबिक पौधे रखते हैं लेकिन एक पौधा लगभग सभी के घर में कॉमन पाया जाता है और उसका नाम मनी प्लांट है। आपके घर में भी मनी प्लांट जरूर होगा। आज हम आपको मनी प्लांट से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपने कभी सोचा तक नहीं होगा और वो जानकारी यह है कि इस पौधे को मनी प्लांट क्यों कहते हैं, इस पर पैसे तो उगते नहीं है। आइए फिर इसके बारे में बताते हैं।

मनी प्लांट क्यों कहलाता है यह पौधा?

आप सभी ने मनी प्लांट देखा ही होगा। इस पौधे कोई पैसा तो उगता नहीं है तो क्या आपने कभी सोचा है कि इसे ‘मनी प्लांट’ ही क्यों कहा जाता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। दरअसल इस पौधे को यह नाम इसके पत्तियों के कारण मिला है। मनी प्लांट की पत्तियां गोल, मोटे और चपेट आकार के होते हैं जो कल्पनाशील तरीके से देखने पर सिक्कों जैसे दिखते हैं। इसी कारण इसे मनी प्लांट कहा जाता है। कई सारे लोग इसे अपने घर में इसलिए रखते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस रखने से वित्तीय समृद्धि होगी।

जानिए मनी प्लांट से जुड़े नियम

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाना काफी शुभ माना जाता है। जबकि गलत दिशा में लगा मनी प्लांट का पौधा आपको कई परेशानियों में डाल सकता है। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सीधे जमीन पर न लगाएं और न ही इसकी पत्तियां जमीन की ओर बढ़ने दें। अगर मनी प्लांट का पौधा साफ सुथरे जगह पर लगाया जाए तो घर में बरकत बनी रहती है।

Disclaimer:
आपको बता दें कि इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स और लोकोक्तियों पर आधारित है। janjantaksandesh.com इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment