IPL 2026 : अपनी पहले मैच में RCB ने रचा इतिहास..SRH को हराने के लिए पहली बार किया ये बड़ा कारनामा..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की और SRH को 6 विकेट से हराया.

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार तरीके से हुआ. टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 200 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाए, लेकिन RCB के सामने ये टारगेट छोटा साबित हुआ. देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों ने इसे आसानी से हासिल कर लिया.

ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए. इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए. दूसरी ओर, आरसीबी की गेंदबाजी में जैकब डफी का प्रदर्शन कमाल का रहा. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, रोमेरियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

RCB ने आसानी से चेज किया टारगेट

जवाब में RCB की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन देवदत्त पडिक्कल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारने का फैसला सही साबित हुआ. जैकब डफी की जगह मैदान पर आने वाले पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर उतरकर तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

उनके अलावा, विराट कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए. इस दौरान विराट ने 5 चौके और 5 छक्के ठोके. कप्तान राजत पटिदार ने भी 12 गेंदों पर 31 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके चलते आरसीबी ने टारगेट को सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. यह जीत इसलिए खास रही क्योंकि RCB ने SRH के खिलाफ IPL में पहली बार 190+ रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment