IPL 2026 : आज गिल बनाम विराट किसकी बनेगी बात..GT के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी RCB..ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

🏏

RCB vs GT Head to Head Records, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार की शाम 7:30 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आरसीबी इस मैच में अपनी जीत की लय बरकररा रखने उतरेगी, जबकि जीटी के लिए प्लेऑफ को देखते हुए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है. गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 में सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. तीन बल्लेबाजों (कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर) पर निर्भर टीम के रूप में मशहूर हो चुकी जीटी ने सीजन के 8 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.

घरेलू मैदान पर RCB के खिलाफ जीतना चाहेगी GT

ज्ञात हो कि, पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में हराने वाली जीटी अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी. जीत जीटी की प्लेऑफ की संभावना को मजबूत बनाए रखेगी. इसके लिए जीटी के टॉप-3 बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में सिराज, कृष्णा, रबाडा, और राशिद को अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा.

ये भी पढ़ें-



जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी RCB

हालांकि, आरसीबी की बात करें तो कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में यह टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी आरसीबी विपक्षी टीम पर भारी पड़ रही है. अपने पिछले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर 75 पर समेटने और 6.3 ओवर में जीत हासिल करने वाली आरसीबी जीटी को भी उसके घरेलू मैदान पर चकमा देने में पूरी तरह सक्षम है.

वहीं, आरसीबी के लिए बल्लेबाजी में कोहली, पाटीदार, देवदत्त पड्डिकल, और टिम डेविड शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर, हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, और रसिख सलाम ने कहर मचाया हुआ है. इनसे बचना जीटी के लिए आसान नहीं होगा. सीजन के 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंचते हुए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी.

RCB बनाम GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

दरअसल, जीटी और आरसीबी के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने 3 मैचों में सफलता हासिल की है. सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें-


अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज?

फिलहाल, मैच के दौरान अहमदाबाद का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. पिच पर अच्छा बाउंस होता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिल सकती है. जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को थोड़ा टर्न मिल सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment