IPL 2026 : IPL में आज किसका- किसका मैच है, 4 टीमों की होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

🏏

Today IPL Match 26 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (26 अप्रैल, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 36 मैच खेले जा चुके हैं और अभी भी लंबा सफर बाकी है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ यहां से धीरे-धीरे दिलचस्प होनी शुरू हो जाएगी क्योंकि जल्द ही टूर्नामेंट में अपने दूसरे चरण में प्रवेश करेगा।



आईपीएल में आज किसका-किसका मैच


आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होना है। दोनों ही टीमों में आगे तक जाने की क्षमता मौजूद है लेकिन इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पिछला मैच जीतकर चेन्नई जीत के ट्रैक पर है। वहीं, गुजरात को पिछले मुकाबले में आरसीबी से करारी शिकस्त मिली थी। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। हो सकता है आज एमएस धोनी की वापसी हो जाए।

ये भी पढ़ें-



IPL में आज का दूसरा मैच किसका है: आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। लगातार दूसरा होम मैच खेलने जा रही LSG के सामने घरेलू मैचों में मिल रही लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने की चुनौती रहेगी। दूसरी ओर KKR की टीम एक रोमांचक जीत के बाद अब अपने सीजन को पटरी पर बनाए रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। KKR की टीम से मथीशा पथिराना जुड़ चुके हैं जो उनके लिए एक बड़ा बूस्ट होगा।

IPL 2026 में आज के दोनों मुकाबलों का शेड्यूल, कब और कहां होंगे आज के दोनों मैच?

आज किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
1. चेन्नई बनाम गुजरात (CSK vs GT) चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम) दोपहर 3:30 बजे
2. लखनऊ बनाम कोलकाता (LSG vs KKR) लखनऊ (इकाना स्टेडियम) शाम 7:30 बजे
प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है। वहीं, गुजरात टाइटन्स सातवें स्थान पर खिसक गई है। जबकि लखनऊ 9वें और कोलकाता की टीम 10वें स्थान पर काबिज है।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment