Aamir Khan को टपकाएगा, उसके परिवार को मिलेंगे 5 करोड़..तीसरी शादी को लेकर नाराज हुए Jagadguru Paramhans Acharya ने की घोषणा, देखें Video

👇

Jagadguru Paramhans Acharya on Aamir Khan : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेसज राणे के आमिर खान की कथित तीसरी शादी को लेकर दिए गए बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। नितेश राणे ने आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताया था।

अब तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राणे के बयान का समर्थन किया है।

वहीं, परमहंस आचार्य ने बताया कि आमिर खान ने तीन शादियां की और तीनों ही हिन्दू लड़कियों से। उन्होंने लव जिहाद से जुड़े हुए विवादित टिपण्णी की। उन्होंने नितेश राणे के आरोपों को सही ठहराने की कोशिश की और इसी दौरान एक बेहद आपत्तिजनक व हिंसा को बढ़ावा देने वाले बयान भी दिया, जिसके बाद यह मामल और भी ज्यादा विवादों में आ गया।



जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे

दरअसल, इतना ही नहीं आगे गुरु जी ने कहा कि, ये लोग समाज के इतने बड़े अपराधी हैं कि आपस में सौहार्द बिगाड़ने के लिए और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह से षड्यंत्र कर रहे हैं। मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं, जो भी आमिर खान को किसी भी तरह से टपका देगा, उसका जो भी कानूनी खर्चा होगा वो हम देंगे और पांच करोड़ रुपये उसके परिवार को इनाम देंगे। इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं, अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाय तो लव जिहाद पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा।

फिलहाल, यह बहुत की निंदनीय है, वैसे भी इस्लाम में बुत परस्ती हराम है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, ‘हमारे देवी देवताओं की पूजा जिस मजहब में हराम है तो हमारे धर्म की बेटी कैसे ले सकते हैं। जो भी हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने वाले हैं, इनको जिंदा छोड़ना ही गलत है, इनको कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए। मैं खुलकर कह रहा हूं कि जिस दिन आमिर खान को कोई टपका देगा, इनाम में पांच करोड़ रुपया उसके घर पर पहुंच जाएगा। उसकी लीगल लड़ाई का खर्चा भी हम उठाएंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment