Jashpur News : अखंड कीर्तन आयोजन का हुआ समापन..भक्तिमय से सराबोर हुआ वातावरण..हरे कृष्ण हरे राम से गूंजा छाताबर क्षेत्र..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

बगीचा/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के छाताबर में आयोजित 24 घंटे अखंड कीर्तन का आज मंगलवार को समापन हुआ।अखंड हरिकी‌र्त्तन का समापन विभिन्न अनुष्ठानों के बीच किया गया। इस आयोजन ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

वहीं, इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए किया गया था। नेमीश यादव ने बताया कि यह यज्ञ हर साल धूमधाम से आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी इसके आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ हिस्सा लिया।



दरअसल, इस आयोजन की शुरुआत रविवार को छाताबर परिसर में बने यज्ञ मंडप से हुई, जहां कलश यात्रा में दर्जनों गांव के पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। राजपुरी नदी से जल भरकर कलश यात्रा फिर यज्ञ मंडप में पहुंची,जहां पर कलश को स्थापित किया गया।

फिलहाल, सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ स्थल पर पहुंचने लगी, इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूजा स्थल को विभिन्न प्रकार के फुलों से सजाया गया था। मंत्रोचार के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।

वहीं, इस मौके पर नेमीश यादव, कुबेर यादव, श्याम यादव, मिथुन यादव, कंवर राम, बिंदेश्वर यादव, हरिहर यादव, खगेश्वर यादव, लोचन यादव, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment