👇
उत्तरप्रदेश। आज के दौर में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो यह दिखाती हैं कि प्यार, सम्मान और सेवा आज भी लोगों के मन में मौजूद हैं. ऐसा ही एक इमोशनल कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कलयुग की बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की सालों पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए ऐसा काम किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.
ज्ञात हो कि, 84 कोस परिक्रमा के दौरान सामने आया यह सीन लोगों के दिलों को छू गया. बहू ने अपनी चलने-फिरने में कमजोर सास को एक टब में बैठाया और उसे सिर पर उठाकर परिक्रमा मार्ग पर चल पड़ी. इस अनोखे वीडियो को अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बहू की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
वहीं, ब्रज क्षेत्र की 84 कोस परिक्रमा धार्मिक रूप से बेहद जरूरी मानी जाती है. हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल होते हैं और भगवान कृष्ण से जुड़ी पवित्र स्थलों की यात्रा करते हैं. इसी परिक्रमा के दौरान एक ऐसा सीन देखने को मिला, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया. ब्रज क्षेत्र में एक बहू अपनी बुजुर्ग सास को टब में बैठाकर सिर पर उठाए हुए परिक्रमा करती नजर आई. आसपास मौजूद श्रद्धालु यह नजारा देखकर हैरान रह गए. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की लंबे समय से इच्छा थी कि वह 84 कोस परिक्रमा करें, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण उनके लिए इतनी लंबी दूरी पैदल तय करना संभव नहीं था. सास अक्सर अपनी यह इच्छा परिवार के लोगों के सामने जाहिर करती थीं. बहू ने जब उनकी यह बात सुनी तो उसने ठान लिया कि वह किसी भी तरह उनकी मनोकामना पूरी करेगी. इसके बाद उसने अपनी सास को टब में बैठा कर परिक्रमा कराने का फैसला किया.
क्या है वायरल वीडियो में?
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू पूरे विश्वास के साथ अपनी सास को सिर पर उठाकर परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ रही है. रास्ते में मौजूद लोग इस सीन को देखकर रुक जाते हैं और उसकी हिम्मत साथ ही सेवा भावना की तारीफ करते नजर आते हैं. कई लोगों ने कहा कि आज के समय में इस तरह का नजारा बहुत कम देखने को मिलता है. बहू बिना किसी शिकायत या थकान के अपनी सास की इच्छा पूरी करने में लगी रही।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद लोग बहू की खूब तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने लिखा कि आज के समय में ऐसी बहू बेहद कम देखने को मिलती हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बहू ने यह साबित कर दिया कि रिश्ते सम्मान और प्रेम से मजबूत बनते हैं. बहुत से लोगों ने इस घटना पर कहा कि परिवार के बुजुर्गों की इच्छाओं और भावनाओं का सम्मान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस घटना को देखने के बाद कई लोगों ने इसे श्रवण कुमार की कहानी से जुड़े हुए कमेंट किए.


















