🇮🇳
नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं।
1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोगों की मौत हुई।
1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई।
1914 – फ्रांस और जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध शुरू हुआ।
1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल हुआ।
1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई।
1965 – ताशकंद समझौता हुआ, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध के संदर्भ में महत्वपूर्ण घटना थी।
1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986 – इस्तांबुल में एक यहूदी उपासना गृह पर हुए हमले में 23 लोगों की मौत हुई।
1998 – जापान के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ।
2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
2003 – फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास ने इस्तीफा दिया।
2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फेलिप काल्देरोन को नया राष्ट्रपति मनोनीत किया गया।
2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव-पशु संकर भ्रूण पर शोध के लिए सैद्धांतिक रूप से अनुमति दी।
2008 – डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यभार संभाला।
2009 – चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किलोमीटर तक घुसपैठ की। इसी वर्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हुआ।
2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।


















