कोकियाखार सुशासन तिहार : विधायक गोमती साय सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का तत्काल निराकरण..मेधावी छात्रों और गर्भवती माताएं हुए सम्मानित

👇

कोकियाखार/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकियाखार में आयोजित “सुशासन तिहार 2026″ के जन समस्या समाधान शिविर में गुरुवार को बड़ी संख्या में 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। शिविर में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती मुख्य रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का उमड़ी भीड़

बता दें कि, सुबह से ही शिविर स्थल पर आसपास की ग्राम पंचायतों से ग्रामीण पहुंचने लगे थे। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टा एवं राशन कार्ड वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई ग्रामीणों ने पहली बार अपने जमीन संबंधी दस्तावेज मिलने पर सरकार के प्रति आभार जताया।

गर्भवती माताएं हुए सम्मानित

वहीं, बड़ी खुशी की बात यह रही कि विधायक साय द्वारा सुशासन तिहार कार्यक्रम में उपस्थित सभी गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया और उन्हें फूल मालाओं के साथ, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।


हालांकि, कार्यक्रम के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा कि “सुशासन तिहार 2026″ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में शिविर आयोजित कर मौके पर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।


शिविर में कई मामलों का तत्काल निराकरण

ज्ञात हो कि, शिविर में ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, बिजली समस्या, राशन कार्ड सुधार, पेंशन स्वीकृति, आवास योजना और राजस्व संबंधी प्रकरणों को लेकर आवेदन दिए। कई मामलों में अधिकारियों ने तत्काल निराकरण करते हुए मौके पर ही कार्रवाई की जानकारी दी। वहीं कुछ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित

वहीं, कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विधायक गोमती साय ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


शिविर में स्टॉल लगा कर दी गई जानकारी

वहीं, शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आवेदन स्वीकार किए।


कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

फिलहाल, इस सुशासन तिहार कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारों परहा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा, मंडल अध्यक्ष जगेश्वर यादव, जनपद सदस्य श्रीमती मीना चौहान, ग्राम पंचायत कोकियाखार के सरपंच श्रीमती नूरपति पैंकरा, सचिव अरुण शाह एवं सभी 20 वार्डों के पंचगण मौजूद रहे।


वहीं, आसपास के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना रहा और लोगों ने शासन की इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment