मचा हड़कंप.! स्कूल के छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्र घायल..परिजनों ने की कार्रवाई की मांग..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक शासकीय प्राथमिक शाला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा दूसरी में अध्यापन कार्य के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीन छात्र घायल हो गए। इनमें से दो छात्रों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानखम्हारिया में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

वहीं, यह पूरा मामला साजा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुवारा के शासकीय प्राथमिक शाला का है। बताया जा रहा है कि स्कूल के कक्षा दूसरी में बच्चे पढ़ रहे थे। इसी दौरान छत का प्लास्टर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीन छात्र घायल हो गए।


परिजनों का आरोप

दरअसल, परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर है और नए भवन की मांग कई बार की गई, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले स्कूल जतन योजना के तहत छत की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन प्लास्टर सालभर भी नहीं टिक पाया।


जांच, कार्रवाई और नए स्कूल भवन की मांग

फिलहाल, हादसे के बाद मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और अनियमितताओं पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षा के लिए नए स्कूल भवन के शीघ्र निर्माण की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि विभाग और प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment