👇
पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम इंजको एवं महुआ टिकरा पूरन तालाब में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधायक ने की पौधारोपण
बता दें कि, इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।
प्रत्येक व्यक्ति लगाएं पौधा
वहीं, उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव भी रखते हैं।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प ले। यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
अभियान को बनाए सफल
फिलहाल, इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।


















