3 बच्चों की मां का था अवैध संबंध..प्रेमी के साथ कर रही थी गलत काम..पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर..

👇

बिहार। बिहार के नालंदा से एक अवैध संबंध का मामला सामने आया है. खुदागंज थाना क्षेत्र के कटवा रसलपुर गांव में लोगों ने एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.

वहीं, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. फिर दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में शनिवार को महिला की प्रेमी से शादी करा दी गई. शादी के बाद सामाजिक दबाव और आपसी सहमति के तहत दोनों गांव छोड़कर बाहर चले गए.



दरअसल बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक युवक के साथ पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग 14 साल और दूसरे की 11 साल है. महिला का पति आटो चालक है. प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और फिर बाद में उसकी प्रेमी के साथ शादी करा दी गई.



बच्चों ने मां के साथ जाने से किया इनकार

फिलहाल, इसके बाद खुदागंज स्थित भारत माता स्थान पर पूरे गांव, मुखिया, सरपंच, महिला के पति और लड़के के पिता की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया. वहीं शादी के बाद जब बच्चों से उनकी इच्छा पूछी गई तो तीनों बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. बच्चों का कहना था कि वे अपने पिता के पास ही रहेंगे, जिसके बाद उन्हें पिता को सौंप दिया गया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment