Parenting Tips : बच्चे को बनाना है सुपर जीनियस? महंगे स्कूल या ट्यूशन नहीं..ये 6 आदतें हैं सबसे जरूरी

👇

Smart Parenting Tips: बच्चे को जीनियस बनाना है, तो सिर्फ महंगे स्कूल या ट्यूशन काफी नहीं हैं। रोजमर्रा की कुछ छोटी छोटी आदतें होती हैं, जो बच्चे की मेंटल ग्रोथ में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं।

हर किसी की चाहत होती है कि उनका बच्चा तेज दिमाग वाला, समझदार और आत्मविश्वासी बने। इसके लिए वो अपने बच्चों को महंगे से महंगे स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, बेस्ट से बेस्ट ट्यूटर लगवाते हैं, लेकिन इसके लिए सिर्फ महंगे स्कूल या ढेर सारे ट्यूशन ही काफी नहीं हैं। बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतों का असर भी बच्चों के मानसिक विकास पर पड़ता है। बच्चों का दिमाग बहुत तेजी से सीखता है, इसलिए सही समय पर सही माहौल और आदतें देना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करते हैं, तो इससे आपके बच्चे की मानसिक ग्रोथ पर बहुत ही गहरा असर पड़ेगा, या यूं कहें कि आपका बच्चा सुपर जीनीयस बनेगा। चलिए जानते हैं वह कौन सी छोटी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर आप बच्चों के मेंटल ग्रोथ को इंप्रूव कर सकते हैं।



बच्चों से खुलकर बात करना जरूरी है

ज्ञात हो कि, आप अपने बच्चे से जितना ज्यादा बात करेंगे, वह उतना ही बेहतर तरीके से चीजों को समझ पाएगा। दिनभर उसने क्या किया, क्या सीखा या उसे क्या अच्छा लगा; इन सब चीजों के बारे में उससे बात करें। इससे उसका दिमाग एक्टिव होगा, सोचने की कैपेसिटी इंप्रूव होगी और उसकी भाषा भी इंप्रूव होगी। इसके अलावा जब आप रोज बच्चे से इस तरह की बात करेंगे तो इससे आपका और आपके बच्चे का कनेक्शन भी बढ़ेगा।

खेल-खेल में सिखाएं


वहीं, बच्चों को जबरदस्ती चीजें याद करवाने के बजाय उन्हें खेल के जरिए सिखाएं। जैसे- रंग, गिनती या अक्षर, इन सबको मजेदार गेम्स के रूप में सिखाया जा सकता है। इससे बच्चे को पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी और वह आसानी से सीख जाएगा। सीखने का यह तरीका लंबे समय तक याद भी रहता है।

फिजिकल एक्टिविटी भी है जरूरी

दरअसल, बच्चे को रोज बाहर खेलने का मौका जरूर दें। दौड़ना, कूदना या दोस्तों के साथ खेलना सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे उनका ध्यान बेहतर होता है और वे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। स्क्रीन टाइम कम करके फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस करना बहुत जरूरी है।

सही रूटीन से बनती है मजबूत नींव

फिलहाल, बच्चों के लिए एक तय समय पर सोना, उठना और खाना बहुत जरूरी है। इससे उनका शरीर और दिमाग दोनों संतुलित रहते हैं। एक अच्छी रूटीन बच्चे को अनुशासन सिखाती है और वह मानसिक रूप से मजबूत बनता है। बचपन में बनी ये आदत, पूरी जिंदगी उसके काम आती है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment