👇
Chhattisgarh News/रायगढ़। CM साय आज अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र की जनता से मिले। उन्होंने X पोस्ट में बताया, पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़, वह पावन धरती जहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार चार बार अपना आशीर्वाद देकर लोकसभा में प्रतिनिधित्व का सौभाग्य प्रदान किया।
वहीं, रायगढ़ आना हर बार परिवार के आँगन में लौटने जैसा हृदयस्पर्शी अनुभव देता है, जहाँ हर चेहरा अपनापन बिखेरता है। कल देर रात तक यहाँ के समर्पित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों से भावपूर्ण मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा।
फिलहाल, हर बातचीत में अपनापन और विश्वास की गर्मजोशी महसूस हुई। रायगढ़ की इस प्यारी जनता का यह अटूट लगाव मेरी सबसे अनमोल पूंजी है, जो मुझे जनसेवा के पथ पर नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है।


















