🐘
Chhattisgarh News/रायगढ़। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे न सिर्फ आम इंसानों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है बल्कि वन्यप्राणियों का हाल भी बेहाल हो गया है। इसी कड़ी में रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक भावुक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला है, जहां एक हाथी गर्मी से बचने के लिए नहाते हुए दिखा। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया अब जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भावुक और दिलचस्प नजारा कैमरे में कैद
दरअसल, बढ़ते तापमान और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के बीच जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा ही एक भावुक और दिलचस्प नजारा रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक हाथी गांव के पास बने पानी के पोखर में पहुंचता है और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी सूंड से बार-बार शरीर पर पानी डालता है। हाथी को इस अंदाज में नहाते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
फिलहाल, वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आना बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
यहां देखें विडियो 👇
_____________________


















