👇
Leftover Rice Idli Recipe: रात के चावल बच गए हैं तो उनसे आप हेल्दी और टेस्टी इडली बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसमें ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती और फर्मेंटेशन के लिए रखना भी भी पड़ता। आइए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।
रात के बचे चावल में सिर्फ 4 चीजें मिलाकर बनाएं फूली-फूली इडली, इस 1 ट्रिक से 10 मिनट में बन जाएगा बैटर!
कितना भी सोच-समझकर खाना बना लो, थोड़ा बहुत तो बच ही जाता है। खासतौर से अगर रात को चावल बने हैं, तो काफी बार बच ही जाते हैं जिन्हें फ्रिज में स्टोर कर के रख दिया जाता है। अब इनका क्या किया जाए ये अक्सर समझ ही नहीं आता। दोबारा तो गर्म कर के खाने का मन करता नहीं है। तो क्यों ना इनकी फूली-फूली इडली बना ली जाएं?
जी हां, रात के बचे हुए चावलों से इडली बनाना बहुत ही आसान है और ये इतनी ज्यादा टेस्टी बनती हैं कि कोई कहेगा नहीं कि आपने इन्हें चावल से बनाया है। ये हेल्दी डिश है और फटाफट बन भी जाती है, इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। इसके साथ आप सांभर या नारियल की चटनी बना सकती हैं। टेस्टी और हेल्दी मील तैयार हो जाएगी। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।
बचे हुए चावल से इडली बनाने के लिए सामग्री
सुबह के नाश्ते में फूली-फूली इडली बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बचे हुए चावल (1 कप), सूजी (3/4 कप), दही (आधा कप), बेकिंग सोडा या ईनो (आधा चम्मच), स्वादानुसार नमक और जरूरत के हिसाब से पानी।


















