Sawan Special: सावन के महीने में भगवान शिव को कैसे करें प्रसन्न? इन उपायों से मिलता है आशीर्वाद

👇

Sawan Special: सावन के (Sawan Special) महीना शुरू हो चुका है, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग विभिन्न उपाय करते हैं। आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि भगवान शिव के आशीर्वाद को पाने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं।

Sawan Special: हिंदू धर्म में अनेकों देवी-देवता हैं और सबसे जुड़ी कोई अनोखी मान्यताएं हैं। लेकिन यह महीना भगवान शिव के लिए है तो हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप भगवान शिव की कृपा पा सकेंगे।

सावन में भगवान शिव को कैसे करें प्रसन्न?

सावन को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त अनोखे तरीकों को अपनाते हैं लेकिन कई बार उन्हें उसका शुभ परिणाम देखने को नहीं मिलता है। कहते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करना तो बहुत आसान है लेकिन उसके लिए आपको तप भी करना पड़ता है। लोगों के जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती हैं, जिसका निवारण कई बार नहीं मिलता। लेकिन भगवान शिव की भक्ति से और विशेष उपायों से आपको समस्याओं से निवारण मिल सकेगा।



इन उपायों को करने से भगवान शिव हरते हैं संकट

यदि आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल या फिर शुद्ध जल से अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद रोली और अक्षत से तिलक लगाना चाहिए। धूप-दीप जलाकर भगवान शिव से मनोकामना करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यदि आप समाज में प्रतिष्ठा और पहचान बनाना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करने में देरी हो रही है तो आपको शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। पंचामृत में दूध, दही, घी, शक्कर और गंगाजल शामिल होते हैं।
यदि कोई व्यक्ति विवाह में देरी को लेकर परेशान है तो उसे जल में केसर मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। जलाभिषेक के समय ऊं नम शिवाय का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के शादी के योग प्रबल होते हैं।

नकारात्मकता और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको शिवलिंग पर भांग और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके अशांत मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment