नाले में महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी..जांच में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की लाश नाले के अंदर अर्धनग्न हालत में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

वहीं, यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लोगों ने रेलवे परिसर के पास तितली चौक के नाले में एक महिला की अर्धनग्न हालत में लाश देखी, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र 40 से 45 साल के आसपास बताई जा रही है। महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर को सभी थानों में भेजा गया है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल सभी पहलूओं से मामले की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment