तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर..हुई दर्दनाक मौत..हादसे के बाद कार चालक फरार

👇

Chhattisgarh Accident News/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानिए कब और कैसे हुआ हादसा

वहीं जानकारी के मुताबिक, रहंगी निवासी देवेंद्र शर्मा 52 वर्ष रविवार रात अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हिर्री माइंस के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद कार चालक फरार

दरअसल, टक्कर के बाद स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक भी वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का सीसीटीवी आया सामने

फिलहाल, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि स्कूटी सवार उछलकर दूर जा गिरा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment