Sports News : भारतीय टीम में किस खिलाड़ी की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने कहा- हर सीरीज खेलेंगे

🏏

Team India, Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की वकालत हो रही है. आना भी चाहिए क्योंकि टैलेंट कमाल का है. लेकिन सवाल है किसकी जगह पर?

Vaibhav Sooryavanshi, Team India: भारतीय क्रिकेट में इस वक्त वैभव सूर्यवंशी के नाम का शोर मचा है. जिसे देखो उसकी जुबान पर 15 साल के इसी नौजवान खिलाड़ी का नाम है. इसके पीछे की वजह है वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग. वो टैलेंट जो वो भारतीय क्रिकेट में लेकर आए हैं और जिसके लोग कायल है. उसी हुनर को सलाम करते हुए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की बातें हो रही हैं. क्रिकेट के बड़े- बड़े दिग्गज उनके नाम की वकालत करने में लगे हैं. लेकिन, सवाल ये है कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में आएंगे तो किसकी जगह?

‘वैभव को टीम इंडिया में लाने का समय आ चुका है’

वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने मीडिया से बातचीत में अपने ही अंदाज में कहा कि प्लेन रनवे से उड़ चुका है और अब समय आ गया है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाया जाए. उन्होंने कहा BCCI को अब इंतजार नहीं करना चाहिए. मनीष ओझा ने डंके की चोट पर कहा कि वैभव आईपीएल के बाद होने वाली सीरीज में टीम इंडिया में होंगे.

बड़े प्लेयर अपना जगह बनाते हैं- मनीष ओझा

मनीष ओझा के दावे को देख हमने उनसे ये भी सवाल किया वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में किसकी जगह आएंगे? टीम के सारे स्लॉट तो फुल हैं. वहां पर पहले से ही खिलाड़ी मौजूद हैं. इस पर वैभव सूर्यवंशी के कोच ने कहा कि बड़े प्लेयर अपना जगह बनाते हैं. ना कि किसी की जगह लेते हैं. उन्होंने कहा राजस्थान रॉयल्स में क्या वैभव सूर्यवंशी ने किसी की जगह ली है? नहीं. वैभव ने अपनी जगह बनाई है. वो अपने प्रदर्शन के दम पर वहां है. इसी तरह पिछले साल जब एमर्जिंग एशिया कप खेलने भारत की टीम गई थी तो उसमें भी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जगह बनाई थी. ऐसा नहीं था कि वहां दूसरे और विकल्प नहीं थे. मगर ने अपने दम से वो जगह हासिल की थी और पूरे टूर्नामेंट में खेले थे.

टीम इंडिया में किसकी जगह लेंगे सूर्यवंशी?

जब हमने उनसे जानना चाहा कि वैभव सूर्यवंशी अगर ओपनिंग में जगह बनाएंगे तो फिर कौन बाहर होगा? इसके जवाब में मनीष ओझा ने चौंकाते हुए अभिषेक शर्मा का नाम लिया. उन्होंने इसके पीछे की वजह अभिषेक की इनकंसिस्टेंसी को माना. उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन या ईशान किशन में से किसी एक के साथ ओपन कराना चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच का बड़ा दावा

वैभव सूर्यवंशी के कोच के मुताबिक वो आईपीएल 2026 के बाद होने वाली हर T20 सीरीज में खेलते दिख सकते हैं. मनीष ओझा ने माना कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ भी खेलेंगे और फिर उसके बाद होने वाले जिम्बाब्वे दौरे पर भी जाएंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment